परिचय
क्या आपने कभी ऐसा ड्रामा देखा जो आपके दिल को छू जाए और आपको अपनी पुरानी यादों में ले जाए? “The First Frost” एक ऐसा ही चाइनीज ड्रामा (C-drama) है जो 2025 में रिलीज हुआ और दुनियाभर में छा गया। यह Sang Yan और Wen Yi fan की एक इमोशनल लव स्टोरी है जो दोस्ती, प्यार, और पुराने जख्मों को भरने की बात करता है। अगर आप C-drama के शौकीन हैं या कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह हिंदी रिव्यू आपके लिए है। चलिए जानते हैं कि “The First Frost” क्या खास है और इसे क्यों देखना चाहिए।
The First Frost C-Drama की कहानी (Plot Summary)
“The First Frost” की कहानी शुरू होती है दो पुराने स्कूल फ्रेंड्स Sang Yan (Bai Jing ting) और Wen Yi fan (Zhang Ru o nan) से। स्कूल के दिनों में Sang Yan को Wen से प्यार था, लेकिन Wen ने उसे ठुकरा दिया। 6 साल बाद एक अजीब संयोग से दोनों एक ही अपार्टमेंट में रूममेट्स बन जाते हैं। Wen को नींद में चलने की बीमारी (sleepwalking) है, और Sang अब एक बार मैनेजर है जो अपने पुराने प्यार को भूलने की कोशिश कर रहा है।
कहानी है वेन यी फैन (Wen Yi Fan) की, जो एक रिपोर्टर है और अपनी बेस्ट फ्रेंड से मिलने “Overtime” बार जाती है। वहाँ उसकी टक्कर होती है सांग यान (Sang Yan) से, जो उसका हाई स्कूल का क्रश और डेस्कमेट था। दोनों पहले तो ऐसे मिलते हैं जैसे “अरे, क्या मैं तुम्हें जानता हूँ?” वाला ड्रामा करते हैं, लेकिन फिर किस्मत उन्हें एक ही घर में रूममेट्स बना देती है। और बस, यहीं से शुरू होता है प्यार का दूसरा चांस|
शुरुआत में दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी पुरानी दोस्ती और अनकहा प्यार फिर से जागता है। Wen का एक दर्दनाक पास्ट (फैमिली प्रॉब्लम्स और असॉल्ट) भी सामने आता है, जिसे Sang अपने प्यार से ठीक करने की कोशिश करता है। यह ड्रामा 32 एपिसोड्स में धीरे-धीरे खुलता है और आपको हंसी, आंसुओं, और प्यार का मिक्सचर देता है।
किरदार जो दिल जीतते हैं
- Sang Yan (Bai Jing ting): एक कूल लेकिन इमोशनल लड़का जो अपने प्यार को चुपचाप सहता है। Bai Jing ting की एक्टिंग इस किरदार को जिंदा करती है।
- Wen Yi fan (Zhang Ru o nan): एक स्ट्रॉन्ग रिपोर्टर जो बाहर से सख्त लेकिन अंदर से टूटी हुई है। उसकी स्लीपवॉकिंग सीन आपको हैरान कर देंगे।
- सपोर्टिंग कास्ट: Zhong Si Qi और Su Ha o an जैसे किरदार कहानी को सपोर्ट करते हैं, हालाँकि इनका रोमांस थोड़ा कमजोर है।
हिंदी दर्शकों के लिए खास क्यों?
“The First Frost” C-drama हिंदी दर्शकों को इसलिए पसंद आएगा क्योंकि यह स्कूल की दोस्ती, फैमिली टेंशन, और पहले प्यार की फीलिंग्स को दिखाता है—जो हमारे लिए बहुत रिलेटेबल है। Wen का स्लीपवॉकिंग और Sang का उसे संभालना एक ऐसा टच देता है जो “दिल से दिल तक” वाली फीलिंग देता है। अगर आपको “Ye h Meri Family” या “Hidden Love” जैसे शो पसंद हैं, तो यह C-drama आपके लिए परफेक्ट है। साथ ही, इसका स्लो-बर्न रोमांस और इमोशनल डेप्थ इसे बिंज-वॉचिंग के लिए शानदार बनाता है।
Also Read: स्टडी ग्रुप K-Drama रिव्यू और कहानी हिंदी में | Hindi K-drama
क्या अच्छा है?
- केमिस्ट्री: Sang Yan और Wen Yi fan की जोड़ी हर सीन में जादू बिखेरती है।
- सिनेमैटोग्राफी: Chongqing शहर के सीन और म्यूटेड टोन्स ड्रामे को खूबसूरत बनाते हैं। हर फ्रेम इतना खूबसूरत है कि लगता है कोई कविता चल रही हो। उदास मौसम, धुंधली रोशनी| सब कुछ कहानी के मूड को दोगुना कर देता है।
- म्यूजिक: “I’m So Into You” जैसे गाने हर सीन को और इमोशनल करते हैं। OSTs तो जैसे इस ड्रामे की जान हैं। हर गाना ऐसा कि आप इसे बार-बार सुनना चाहें। “I’m So Into You” तो मेरा पर्सनल फेवरेट है| इसे सुनते ही प्यार का फील आ जाता है।
- कहानी: ये कोई साधारण लव स्टोरी नहीं है। इसमें पहला प्यार, टूटे दिल, और फिर से मिलन की वो कशमकश है कि आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे। हर सीन में एक उदासी और सपनों जैसा फील है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देता है।
-
एक्टिंग: बाई जिंग टिंग (Sang Yan) और झांग रुओ नान (Wen Yi Fan) की जोड़ी ऐसी है कि लगता है ये दोनों सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं। बाई का शांत लेकिन गहरा अंदाज और झांग की नेचुरल भावनाएं वाह| खासकर झांग का नशे में वाला सीन तो तारीफ के काबिल है।
क्या कमजोर है?
- शुरू के 2-3 एपिसोड्स थोड़े स्लो लग सकते हैं, लेकिन बाद में रफ्तार पकड़ता है।
- सेकंड लीड्स की स्टोरी थोड़ी कमजोर है, जो मेन कपल से ध्यान हटा सकती है।
The First Frost C-Drama कहाँ देखें?
आप “The First Frost” को Netflix पर हिंदी सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं। 23 मार्च 2025 तक इसके सभी 32 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं। अगर आपके पास VPN है, तो YOUKU पर भी देख सकते हैं।
हमारी राय
“The First Frost” एक ऐसा C-drama है जो प्यार, दर्द, और दोस्ती को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। यह टिपिकल लव स्टोरी से हटके है और आपको सोचने पर मजबूर करता है। हमारी रेटिंग है 8.5/10। अगर आप इमोशनल और स्लो-बर्न रोमांस पसंद करते हैं, तो इसे जरूर देखें।
ये एक ऐसा ड्रामा है जो आपको पहले प्यार की मासूमियत और दूसरी बार मिलने की उम्मीद का एहसास कराता है। इसे देखते वक्त चाय या कॉफी साथ रखें, क्योंकि ये दिल को गर्म करने वाला अनुभव है। सांग यान और वेन यी फैन की केमिस्ट्री आपको सिंगल फील करा सकती है|
सावधान रहें|
याहापर ऐसे ही इंत्रेस्तिंग सभी K-drama and C-drama के review and Explanation मिलेंगे तो बने रहिये हमारेसात Hindi K-drama मे |